कोच्चि | देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच केरल में इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध का असर देखने को मिला।
धमाकों से गूंजा केरल: प्रार्थना सभा में तीन धमाके, महिला की मौत, कई घायल, अमित शाह ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
रविवार को केरल धमाकों से गूंज उठा। केरल के एर्नाकुलम में आज कलामसेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में 3 जबरदस्त धमाके हुए हैं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए हैं।
HIGHLIGHTS
- रविवार को केरल धमाकों से गूंज उठा। केरल के एर्नाकुलम में आज कलामसेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में 3 जबरदस्त धमाके हुए हैं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
रविवार को केरल धमाकों से गूंज उठा। केरल के एर्नाकुलम में आज कलामसेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में 3 जबरदस्त धमाके हुए हैं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर पहुंचे ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया और धमाकों में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। जहां ये धमाके हुए उसके आसपास बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।
प्रार्थना सभा में हुए तीन धमाके
संबंधित खबरें
बताया जा रहा है कि ये धमाके उस वक्त हुए जब कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा चल रही थी।
प्रार्थना सभा के लिए कन्वेंशन सेंटर में करीब 2 हजार लोग जमा हुए थे। इसी दौरान पांच मिनट के अंदर लगातार तीन धमाके हुए। जिसके बाद सभा में भगदड़ मच गई।
चारों और चीख-पुकार मच गई। धमाकों के बाद हॉल में आग भी लग गई।
बताया जा रहा है कि पहला धमाका हॉल के बीचों-बीच हुआ। उसके कुछ सेकेंड बाद ही हॉल के दोनों तरफ दो और धमाके हुए।
धमाकों के बाद वहां बहुत धुआं हो गया और लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
केरल के एर्नाकुलम में हुई धमाकों की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ हाई-लेवल मीटिंग बुलाई।
इसी के साथ शाह ने केरल के मुख्यमंत्री से भी धमाकों को लेकर बात की है।
जानकारी में सामने आया है कि एनएसजी की एनबीडीएस टीम भी केरल पहुंचेगी।
प्रशासन ने सभी अस्पतालों को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा है। इसके अलावा ब्लास्ट की जांच के लिए एनआईए और आईबी की टीम को भेजने के निर्देश दिए।
#WATCH | Kerala DGP Dr Shaik Darvesh Saheb says "Today morning at 9:40 am approximately there was an explosion at Zamra International Convention & Exhibition Centre in which one person died and 36 persons are undergoing treatment. In the convention centre, Jehovah’s Witnesses… pic.twitter.com/BoK4gBPT5x
इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध का असर तो नहीं ?
शुरूआती तौर पर केरल में हुए इन धमाकों को इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, केरल में पिछले कुछ दिनों से फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम संगठन लगातार रैलियां कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही एर्नाकुलम में भी हमास के समर्थन में रैली हुई थी।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल