राजौरी | Rajouri Encounter : देशवासियों के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है।
दुखद: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, बैठे गुफा में छिपकर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना है।
HIGHLIGHTS
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं।
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि राजौरी सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए 3 जवान शहीद हो गए हैं।
इससे पहले सुबह 2 जवान शहीद हो गए थे। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी बताया जा रहा है।
ये भी बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के जवान पिछले महीने जम्मू क्षेत्र में सेना के ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों के गिरोह की तलाश में थे।
ऐसे में राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर 3 मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।
J&K | Five soldiers lost their lives in the encounter ongoing in Kandi area of Rajouri. Senior officials have reached the spot.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/3sIKz28Wus
गुफा में छिपे आतंकियों ने किया विस्फोट
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार यानि सुबह तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा में छिपे आतंकियों के ग्रुप का पता चलने पर जवानों ने उन्हें घेरा तो उन्होंने विस्फोट कर दिया।
जिसके चलते सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को तुरंत उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उमर अब्दुल्ला बोले- आतंकवाद एक अभिशाप
जम्मू-कश्मीर में हुई इस दुखदायी घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, सेना के 5 जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आतंकवाद एक अभिशाप है जिसने जम्मू-कश्मीर में दशकों से कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। आज हमने जिन लोगों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?