सिरोही, आबूरोड: आबूरोड के रीको थाना पुलिस ने गुरुवार को मावल चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करोड़ों की हवाला राशि जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। कार्रवाई के समय सीओ गोमाराम और थानाधिकारी सीताराम समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
Aburoad: कार की सीट के नीचे से निकले करोड़ों के नोट
HIGHLIGHTS
- कार से हवाला की करोड़ों की राशि बरामद, दो युवकों को हिरासत में लिया गया
संबंधित खबरें
रीको थानाधिकारी सीताराम ने जानकारी दी कि एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित मावल चौकी पर नाकेबंदी की जा रही थी।
दोपहर करीब 3 बजे एक संदिग्ध कार को रोका गया और जांच के दौरान कार के अंदर विशेष बॉक्स में भारी मात्रा में 500-500 के नोटों के बंडल मिले।
कार को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, कार से 4-5 करोड़ रुपये की हवाला राशि बरामद हुई है।
दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी राशि
संबंधित खबरें
थानाधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें यह कार और हवाला की राशि दिल्ली के धौलाकुआं से मिली थी और इसे अहमदाबाद पहुंचाना था।
हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते मावल में ही कार को पकड़ लिया गया। कार्रवाई के समय महाराणा प्रताप बटालियन के हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र पालीवाल समेत पूरी पुलिस टीम मौजूद थी।
ताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री ब्याज राहत योजना: ऋणी किसानों के लिए सुनहरा अवसर, 31 मार्च तक उठाएं 100% ब्याज माफी का लाभ
राजस्थान: दौसा की कुंडल CHC में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, CMHO का बेबस ऑडियो वायरल, बोले- 'उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर'
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित, समुद्री सुरक्षा और नागरिकों की घर वापसी पर सरकार का विस्तृत प्लान जारी
आज का मौसम 29 मार्च 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजस्थान में भीषण लू और दक्षिण भारत में प्री-मानसून की दस्तक