प्रयागराज | Atique Ahmed Murder: उत्तर प्रदेश के उमेश पाल हत्याकांड आरोपितों का एक के बाद एक अंत लगातार जारी है।
तीन का आंकड़ा: उमेश पाल हत्याकांड में 9 आरोपित, 6 मारे गए, 3 हैं फरार, अब इन पर मंडरा रहा खतरा
उमेश पाल हत्याकांड में कुल 9 आरोपितों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है और 3 आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या से दो दिन पहले ही उसके एक बेटे और उसके साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
HIGHLIGHTS
- उमेश पाल हत्याकांड में कुल 9 आरोपितों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है और 3 आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या से दो दिन पहले ही उसके एक बेटे और उसके साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
संबंधित खबरें
शनिवार रात इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भी तीन बदमाशों ने सरेआम गोलियों से उड़ा डाला है।
ऐसे में उमेश पाल हत्याकांड में कुल 9 आरोपितों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है और 3 आरोपित अभी फरार चल रहे हैं।
अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या से दो दिन पहले ही उसके एक बेटे और उसके साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
कब और कैसे हुई उमेश पाल हत्याकांड के आरोपितों की मौत?
संबंधित खबरें
- 27 फरवरी को प्रयागराज में अरबाज़ का पहला एनकाउंटर हुआ। अरबाज कथित तौर पर उमेश पाल के हत्यारों का वाहन चालक था।
- 6 मार्च को प्रयागराज में उस्मान की मुठभेड़ में मौत हो गई।
- 13 अप्रैल को असद और गुलाम को पुलिस ने झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराया।
- 15 अप्रैल को तीन बदमाशों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर डाली।
इन पर मंडरा रहा मौत का खतरा!
अतीक के सहयोगी गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अभी फरार हैं। इन सभी पर 5 लाख रुपये का इनाम है। उमेश पाल मर्डर केस में अब तक हुई 6 मौतों को दखते हुए अब इनकी जान पर खतरा मंडराता दिख रहा है।
कभी यूपी की धरती को अपने आतंक से भयभीत करने वाले अतीक की हत्या के चलते उसके जुर्म का साम्राज्य खत्म हो गया है।
अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद अब जेल में बंद अतीक के चार बेटों पर भी मौत का खतरा मंडरा गया है। उसके दो बेटे उमर और अली नैनी जेल में हैं, जबकि दो नाबालिग होने के कारण पुलिस की कड़ी निगरानी में बाल संरक्षण गृह में हैं।
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार बताई जा रही है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम है।
ताज़ा खबरें
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी 'विकसित भारत के लिए आधी आबादी की भागीदारी जरूरी'
IPL 2026: आरसीबी बनाम सीएसके मैच में बढ़ा विवाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई से की डीजे की शिकायत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दोहरा झटका, खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर; धोनी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
पसीने की गंध और अधिकता को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां; जानें कब लें डॉक्टर की सलाह