thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

हमारी मंशा यहां बने तेल के कुएं: सीएम गहलोत बोले- दिसंबर 2024 को कॉमर्शियल प्रोडक्शन में आ जाएगी रिफाइनरी

desk

आज सीएम गहलोत ने रिफाइनरी के निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि यह प्रोजेक्ट 38 हजार करोड़ रुपए से शुरू हुआ था लेकिन आज 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब तक रिफाइनरी का करीब 65 फीसदी काम पूरा हो गया है और यह 31 दिसंबर 2024 को कॉमर्शियल प्रोडक्शन में आ जाएगी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • आज सीएम गहलोत ने रिफाइनरी के निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि यह प्रोजेक्ट 38 हजार करोड़ रुपए से शुरू हुआ था लेकिन आज 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब तक रिफाइनरी का करीब 65 फीसदी काम पूरा हो गया है और यह 31 दिसंबर 2024 को कॉमर्शियल प्रोडक्शन में आ जाएगी।
cm ashok gehlot said – refinery will come into commercial production on december 2024
Ashok Gehlot

बाड़मेर | Ashok Gehlot Barmer Visit: प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार यानि आज बाड़मेर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

सीएम गहलोत आज सुबह बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी में पहुंचे और वहां अवलोकन करने के बाद बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में महंगाई राहत कैंप का दौरा किया।

सीएम गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी के रिव्यू के बाद एक प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2024 को रिफाइनरी कॉमर्शियल प्रोडक्शन में आ जाएगी।

इस दौरान सीएम गहलोत ने यहां से वर्चुअल तौर पर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

इस मौके पर सीएम गहलोत ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। 

लेकिन उससे पहले ही बाड़मेर देशी घी से बने हवले की खुशबू से महकता रहा। 

सभा में आने वालों को मिला देशी में बना हलवा और चने की सब्जी

दरअसल, सीएम गहलोत की जनसभा में आने वाले लोगों के लिए गेंहू के आटे का देशी से बना हवाला और चने की सब्जी तैयार की गई थी।

31 दिसंबर 2024 को कॉमर्शियल प्रोडक्शन में आ जाएगी रिफाइनरी

आज सीएम गहलोत ने रिफाइनरी के निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि यह प्रोजेक्ट 38 हजार करोड़ रुपए से शुरू हुआ था लेकिन आज 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

अब तक रिफाइनरी का करीब 65 फीसदी काम पूरा हो गया है और यह 31 दिसंबर 2024 को कॉमर्शियल प्रोडक्शन में आ जाएगी।

सीएम गहलोत ने खुशी जताते हुए कहा कि रिफाइनरी के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारी मंशा है कि यहां पर ज्यादा से ज्यादा तेल के कुएं बने। 

शेयर करें: