जयपुर | राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में आज मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
दो बार कांपी धरती: राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप, तीव्रता 6.2
जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में आज मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में आज मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए है।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए है।
भूकंप का केंद्र नेपाल में होना सामने आया है जो जमीन से 5 किमी नीचे था।
दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके कारण काफी देर तक धरती कांपती रही।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए और घरों ऑफिसों से बाहर निकल आए।
संबंधित खबरें
अभी तक की जानकारी के अनुसार भूकंप से अब तक किसी प्रकार की कोई नुकसान की खबर नहीं आई है।
यहां भी महसूस हुए झटके
मंगलवार को आए भूकंप के झटके राजस्थान समेत उत्तराखंड, दिल्ली में भी महसूस किए गए है।
दो बार आए झटके
जानकारी के मुताबिक, आज भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका 2ः25 बजे महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। इसके बाद 2 बजकर 51 में दूसरा झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।
Earthquake of Magnitude:6.2, Occurred on 03-10-2023, 14:51:04 IST, Lat: 29.39 & Long: 81.23, Depth: 5 Km ,Location:Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/rBpZF2ctJG @ndmaindia @KirenRijiju @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES pic.twitter.com/tOduckF0B9
क्यों आता है भूकंप
हमारी पृथ्वी कई परतों से मिलकर बनी है। ये परतें अथवा प्लेट्स नीचे कई फुट गहराई में एक दूसरे के ऊपर फिट हैं। ये लगातार घर्षण भी करती रहती हैं। इस घर्षण की तीव्रता इतनी कम होती है कि सामान्यतया यह हमें महसूस नहीं होता, लेकिन जब किसी प्राकृतिक असंतुलन की वजह से इसकी तीव्रता औसत से ज्यादा हो जाती है तो भूकंप के झटके आते हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर नापी जाती है। 5 से ऊपर तीव्रता होने पर भूकंप से ज्यादा नुकसान होने की आशंका होती है। अगर इसकी तीव्रता 4 से कम हो तो इसे सामान्य माना जाता है।
ताज़ा खबरें
भीनमाल के कूका से नंदगांव तक गोसेवकों की भव्य यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का दिया संदेश
राजस्थान में RGHS के खिलाफ निजी अस्पतालों का आंदोलन फेल, जयपुर के बड़े अस्पतालों में मरीजों को मिल रहा सुचारू इलाज
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती: क्या अब घटेंगे दाम? जानिए ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा