जयपुर | वासुदेव देवनानी से सोमवार को यहां विधानसभा में गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। देवनानी को प्रतिनिधि दल ने गोधाम पथमेड़ा का स्मृति चिन्ह, साहित्य और प्रसादी भेंट कर उन्हें पथमेड़ा आने के लिए निमन्त्रण भी दिया।
Rajasthan: गोधाम पथमेड़ा का प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिला
वासुदेव देवनानी से सोमवार को यहां विधानसभा में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। देवनानी को प्रतिनिधि दल ने श्री गोधाम पथमेड़ा का स्मृति चिन्ह, साहित्य और प्रसादी भेंट कर उन्हें पथमेड़ा आने के लिए निमन्त्रण भी दिया।
HIGHLIGHTS
- जब आसन पैरों पर हो तब कोई भी सदस्य न तो अंदर आयेगा, न बाहर जायेगा - वासुदेव देवनानी
संबंधित खबरें
इस अवसर पर विधायक आहोर छगन सिंह राजपुरोहित, गोविन्द, विटठ्ल, अर्जुन और रघुनाथ सिंह मौजूद थे।
इससे पूर्व विधानसभा में कार्यवाही के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जब आसन पैरों पर हो तब कोई भी सदस्य न तो बाहर से अन्दर आयेगा और न ही अंदर से बाहर जायेगा।
देवनानी ने सोमवार को सदन में स्थगन प्रस्ताव के तहत बोलने की अनुमति देने के समय यह व्यवस्था दी।
बंदरों से आतंक के संबंध में गम्भीरता से कार्रवाई करें-
वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बंदरों के आतंक का मुद्दा शाहपुरा का ही नहीं है, ऐसा कई जगह है। अजमेर में भी है। इस पर गम्भीरता से कार्रवाई की जाये। विधायक मनीष यादव ने प्रक्रिया नियम 50 के अन्तर्गत स्थगन प्रस्ताव पर शाहपुरा में बंदरों के आतंक के कारण आम जनता को हो रही परेशानी एवं व्याप्त आक्रोश से उत्पन्न स्थिति के सम्बन्ध में विधानसभा में मामला उठाया था।
देवनानी की कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात-
इससे पहले देवनानी ने रविवार को बेंगलुरू प्रवास के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चन्द गहलोत से कर्नाटक राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।
ताज़ा खबरें
मासूम बंदर के बच्चे की गर्दन में फंसा स्टील का लोटा, 4 दिनों से भूखा-प्यासा भटक रहा नन्हा जीव
DC vs GT: क्या डेविड मिलर का वो एक फैसला दिल्ली पर भारी पड़ा? सुनील गावस्कर और आकाश चोपड़ा के बीच छिड़ी बहस
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.35 लाख पर पहुंची, जानें खरीदने का सही समय
मत्स्य विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, चरित्र निर्माण और संस्कार है