जयपुर। महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने सोमवार को जयपुर जिला कलेक्टर कार्यलय परिसर में स्थित उपनिदेशक आईसीडीएस कार्यालय, उपनिदेशक निदेशक, महिला अधिकारिता कार्यालय का निरीक्षण किया।
शासन सचिव की समीक्षा: जयपुर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं का निरीक्षण
शासन सचिव को उप निदेशक महिला अधिकारिता डॉ. राजेश डोगीवल द्वारा जिला स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई
HIGHLIGHTS
- शासन सचिव ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित महिला हेल्पलाईन 181 केंद्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर (अपराजिता) केंद्र द्वारा महिलाओं को दी जा रही राहत के बारे में जानकारी ली
संबंधित खबरें
शासन सचिव ने उक्त बैठक में निर्देश दिये कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग की महिलाओं और बालक एवं बालिकाओं मिले। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं, बालिकाओं तथा बच्चों को लक्षित योजनाएं संचालित हैं। ऐसे में अधिकारियों द्वारा पूर्ण पारदर्शिता और सेवाभाव से कार्य किये जाने चाहिए।
शासन सचिव को उप निदेशक महिला अधिकारिता डॉ. राजेश डोगीवल द्वारा जिला स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक निदेशक राजेश डोगीवाल ने महिला अधिकारिता द्वारा संचालित योजनाओं तथा उनसे महिलाओं और बालिकाओं को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
शासन सचिव ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित महिला हेल्पलाईन 181 केंद्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर (अपराजिता) केंद्र द्वारा महिलाओं को दी जा रही राहत के बारे में जानकारी ली।
शासन सचिव ने महिला हेल्पलाईन 181 से महिलाओं को बेहतर सलाह, सुझाव, सूचना, मदद और मार्गदर्शन की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने महिला अधिकारिता निदेशालय के द्वारा संचालित अन्य योजनाओं जैसे उड़ान, महिलाओं को दिए जाने वाले रोजगार प्रशिक्षण की योजना, महिलाओं को अपना उद्यम संचालन के लिए ऋण उपलब्ध करवाने की योजना साथ ही लाडो योजना की विस्तार से जानकारी ली।
ताज़ा खबरें
भुज-नई दिल्ली ट्रेन के टाइम टेबल पर जालोर में आक्रोश, यात्रियों ने की शेड्यूल बदलने की मांग
सिरोही जनाना अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने लगाया इलाज में देरी और खून की कमी का आरोप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भारत का समुद्री खाद्य निर्यात छुएगा ₹1 लाख करोड़ का शिखर; केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 'सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026' में तैयार की नई वैश्विक रणनीति
कतार से क्यूआर कोड तक: भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति और यूपीआई का वैश्विक प्रभाव