जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 2 सामान्य पर्यवेक्षक एवं एक पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
लोकसभा चुनाव-2024: सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षकों से आमजन मोबाइल एवं सर्किट हाउस में कर सकते हैं संपर्क
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 2 सामान्य पर्यवेक्षक एवं एक पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
HIGHLIGHTS
- जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के संबंध में आमजन अपनी परिवेदना के लिए पर्यवेक्षकों से प्रातः 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस के कमरा संख्या 208 में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर एवं मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के संबंध में आमजन अपनी परिवेदना के लिए पर्यवेक्षकों से प्रातः 10 से 11 बजे तक सर्किट हाउस के कमरा संख्या 208 में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर एवं मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक श्रीमती कामिनी चौहान रत्न से मोबाइल नंबर 9461560301 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक दिलराज सिंह से मोबाइल नंबर 9460165845 पर संपर्क साधा जा सकता है। वहीं, जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक नवनीत सिकेरा से मोबाइल नंबर 7597341180 पर भी संपर्क साधा जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि व्यय पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त आमजन निर्वाचन कंट्रोल रूम जयपुर के दूरभाष संख्या 0141-2366418 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल चुनाव: प्रेसिडेंसी डिवीजन की 111 सीटें तय करेंगी सत्ता का भविष्य, क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपना अभेद्य किला?
IPL 2026 GT vs KKR Preview: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत, क्या केकेआर दर्ज करेगी पहली जीत?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर मंडराया फिक्सिंग का साया, न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच की ICC ने शुरू की जांच
अजमेर के हाथीखेड़ा में विकास की बयार: वासुदेव देवनानी ने दी करोड़ों की सौगात, बनेगा बालिका सैनिक स्कूल