जयपुर | Jaipur Road Accident: दिवाली से पहले धनतेरस की रात जयपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया।
बाइक को बचाने में पलटा ट्रेलर: धनतेरस की रात जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत 3 गंभीर घायल
शुक्रवार देर रात जयपुर के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर दौड़ता हुआ एक ट्रेलर पलट गया। अचानक ट्रेलर के पलटने से सड़क पर जा रहे दो बाइक पर सवार चार लोग उसकी चपेट में आ गए।
HIGHLIGHTS
- शुक्रवार देर रात जयपुर के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर दौड़ता हुआ एक ट्रेलर पलट गया। अचानक ट्रेलर के पलटने से सड़क पर जा रहे दो बाइक पर सवार चार लोग उसकी चपेट में आ गए।
संबंधित खबरें
शुक्रवार देर रात जयपुर के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर दौड़ता हुआ एक ट्रेलर पलट गया।
अचानक ट्रेलर के पलटने से सड़क पर जा रहे दो बाइक पर सवार चार लोग उसकी चपेट में आ गए।
इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके अलावा वहीं एक अन्य बाइक पर सवार महिला और पुरुष भी इस हादसे में मामूली चोटिल हो गए।
संबंधित खबरें
पुलिस ने बाइक सवार शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और अवरूद्ध हुए मार्ग को बड़ी मशक्कत के बाद फिर से सुचारू किया गया।
धनतेरस का त्यौहार होने के चलते मार्ग पर वाहनों की काफी भीड़ थी।
पशु आहार के कट्टों से भरा था ट्रेलर
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ ट्रेलर पशु आहार के कट्टों से भरा था।
ट्रेलर के पलटते ही सारे कट्टे बीच सड़क पर फैल गए। जिसके चलते पूरा रास्ता जाम हो गया। मौके पर पहुंची बगरू थाना पुलिस ने सभी कट्टों और ट्रेलर को रास्ते से हटवाकर रास्ता खुलवाया, तब जाकर वाहनों का जाम खुला।
कैसे हुआ हादसा ?
बगरू पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ ट्रेलर पशु आहार लेकर अजमेर की तरफ जा रहा है।
तभी थाने कट के पास रोड क्रॉस कर रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
ताज़ा खबरें
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को BCCI का नोटिस, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर शुरू हुई औपचारिक जांच