जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान भाजपा-कांग्रेस में होगी बराबर की टक्कर के उलट भाजपा ने अबकी बार खिलेगा कमल की बात कही है।
कल चित्तौड़गढ़ आ रहे PM Modi: राहुल बोले- भाजपा-कांग्रेस में बराबर की टक्कर, BJP बोली अबकी बार खिलेगा कमल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2 अक्टूबर यानि सोमवार को चित्तौड़गढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने पधार रहे हैं। यही नहीं, आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2 अक्टूबर यानि सोमवार को चित्तौड़गढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने पधार रहे हैं। यही नहीं, आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
इसके लिए भाजपा नेता दिन-रात एक कर रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से राजस्थान का दौरा करने आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2 अक्टूबर यानि सोमवार को चित्तौड़गढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने पधार रहे हैं।
यही नहीं, आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान में ये 10 दिनों के दरमियां तीसरा दौरा होगा।
इससे पहले पीएम मोदी 25 सितंबर को जयपुर में ऐतिहासिक रैली करके गए थे।
संबंधित खबरें
भगवान सांवलिया सेठ के करेंगे दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह मेवाड़ के कृष्ण धाम सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचेंगे।
इसके बाद मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मोदी यहां से करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
दो लाख लोगों के आने का दावा
जयपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भरेंगे।
ऐसे में भाजपा का मानना है कि प्रदेश में मोदी लहर आ रही है। भाजपा ने मोदी की इस सभा में दो लाख से अधिक लोग के जुटने का ऐलान किया है।
28 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश
पीएम मोदी चित्तौड़गढ़ में जनसभा कर मेवाड़ और वागड़ की करीब 28 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।
इसी के साथ भीलवाड़ा जिले की भी करीब सात विधानसभा सीटों पर इसका सीधा असर होगा।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड