सिरोही | सांसद देवजी पटेल की विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी में लोकसभा सीट जालोर—सिरोही के लिए दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त है, लेकिन एक प्रमुख दावेदार व्यवसाई प्रेम सिंह राव विवेकानंद जयंती के बहाने से मारवाड़—गोडवाड़ की राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं।
राजनीति: जालोर सिरोही में विवेकानंद जयंती के माध्यम से प्रेम सिंह राव की लोकसभा के लिए दावेदारी!
HIGHLIGHTS
- जालोर सिरोही को बीजेपी नेता एक आसान सीट मान चुके हैं। ऐसी चर्चाएं चल पड़ी हैं कि व्यवसाई प्रेम सिंह राव अब यहां से सांसदी का चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में लम्बी फेहरिस्त के बीच कौन बाजी मारेगा?
संबंधित खबरें
सिरोही के खण्डेलवाल छात्रावास में होने वाले इस आयोजन को लेकर युवा महोत्सव के नाम से प्रचार—प्रसार किया जा रहा है। कवि कुमार विश्वास को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
जिस तरह से राजनीतिक लोगों, खासकर बीजेपी के लोगों को बुलाया गया है। उससे लगता है कि यह कार्यक्रम एक राजनीतिक सीढ़ी का पहला आधार तय करने के लिए है।
जालोर—सिरोही की सीट वैसे धार्मिक आधार पर चुनाव के लिए सबसे आसान सीट राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से है। ऐसे में इस पर नजरें कई लोगों की है। इस वीडियो में जानें क्या है इस आयोजन का लब्बोलुआब और कांग्रेस से कौन दावा ठोक रहा है।
यह करेंगे शिरकत
संबंधित खबरें
आयोजक प्रेम सिंह राव ने बताया कि, 12 जनवरी को युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा, युवा शक्ति सम्मेलन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से रूबरू कर उन्हें स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राव ने कहा कि इस कार्यक्रम में कवि डॉ. कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे। वहीं सम्मेलन में युवाओं का मार्गदर्शन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली आदि कई अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
ताज़ा खबरें
IPL 2026 CSK vs PBKS Preview: क्या चेपॉक में चेन्नई करेगी वापसी या पंजाब का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11
IPL 2024: वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म पर इरफान पठान ने उठाए सवाल, कप्तान रहाणे के फैसले की आलोचना
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने संजीव गोयनका को बताया 'घमंडी जोकर', बीसीसीआई से की लखनऊ सुपर जायंट्स को बैन करने की मांग
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी मांग: होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने के लिए वैश्विक दबाव