thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

मणिपुर में हिंसा पीड़ितों से मिले राहुल: कांग्रेस का ट्वीट- नफरत के खिलाफ मोहब्बत की यात्रा आज भी जारी है...

desk

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल से हेलीकॉप्टर से सुबह मोइरांग पहुंचे। राहुल ने यहां पहुंच कर दो राहत शिविरों शरण लिए लोगों से मुलाकात करते हुए उनका दुख दर्द जाना। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल से हेलीकॉप्टर से सुबह मोइरांग पहुंचे। राहुल ने यहां पहुंच कर दो राहत शिविरों शरण लिए लोगों से मुलाकात करते हुए उनका दुख दर्द जाना। 
rahul gandhi meets violence victims in manipur
Rahul Gandhi in Manipur

इंफाल | कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के प्रवास पर मणिपुर में हैं। राहुल यहां लोगों के बीच पहुंच कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। 

इसी के साथ राहुल गांधी ने शुक्रवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में राहत शिविरों का दौरा किया और पीड़ितों की समस्याओं को सुना। 

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल से हेलीकॉप्टर से सुबह मोइरांग पहुंचे। 

राहुल ने यहां पहुंच कर दो राहत शिविरों शरण लिए लोगों से मुलाकात करते हुए उनका दुख दर्द जाना। 

इस दौरान राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओक्रम इबोबी सिंह, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह तथा पूर्व सांसद अजय कुमार भी मौजूद रहे। 

बता दें कि इन शिविरों में करीब एक हजार लोग शरण लिए हुए  हैं। 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को चुराचांदपुर के राहत शिविरों का दौरा किया था। 

तब सुरक्षा कारणों के चलते सड़क मार्ग से चुराचांदपुर जा रहे राहुल के काफिले को बिष्णुपुर पुलिस ने रोक दिया था। 

पुलिस की इस कार्रवाई पर जमकर बवाल हुआ था और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे थे। 

शेयर करें: