संसद सदस्यता ख़त्म किए जाने के बाद आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कि वे माफ़ी नहीं मांगेंगे और वे डरते नहीं है. राहुल गाँधी ने इसी बीच माफ़ी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वे सावरकर नहीं गाँधी है.
सावरकर नहीं गांधी हूं : राहुल गाँधी ने कहा कि मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा
संसद सदस्यता ख़त्म किए जाने के बाद आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कि वे माफ़ी नहीं मांगेंगे और वे डरते नहीं है. राहुल गाँधी ने इसी बीच माफ़ी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वे सावरकर नहीं गाँधी है.
HIGHLIGHTS
- राहुल गाँधी ने कहा कि मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा ओम बिड़ला ने उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं दिया प्रधानमंत्री मेरी स्पीच से डर गए है
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि मानहानि के मामले में सूरत सेशन कोर्ट द्वारा दो साल की सजा के बाद संसद की सदस्य्ता रद्द किए जाने के बाद आज राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया. इस दौरान राहुल गाँधी ने ना केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बल्कि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर भी जमकर निशाना साधा.
ओम बिड़ला पर लगाया ये आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल गाँधी ने लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओम बिड़ला ने उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं दिया. राहुल आगे बोले कि मैं दो बार उन्हें खत लिख चुका हूं. जब तीसरी बार मिला तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं कर सकता.

संबंधित खबरें
मोदी मुझसे डरते है
एक सवाल के जवाब में बोलते हुए राहुल गाँधी ने नरेन्द्र मोदी पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मेरी स्पीच से डर गए है. अगली स्पीच में मैं अडानी घोटाले पर बोलने वाला था. लेकिन मुझे बोलने से रोका गया. क्योकि प्रधानमंत्री मेरी स्पीच से डर गए है.
ताज़ा खबरें
सिरोही में सौगंध का सियासी गणित: पांच भाजपा पार्षदों ने मंदिर में खाई कसम, प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 वोट
निकाय चुनाव में जीत पर भाजपा उत्साहित, मदन राठौड़ बोले—मोदी और भजनलाल के काम पर जनता की मुहर
गोसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नंदगांव में 4300 खेजड़ी पौधों का रोपण
सिरोही की नवनिर्वाचित सभापति रितु जैन बोलीं—कांग्रेस का घोषणा पत्र ही बोर्ड का संकल्प पत्र होगा