जयपुर | राजस्थान में भाजपा में एक बार फिर से एकता का कमल खिलता नजर आ रहा है। जहां कुछ समय पहले तक पार्टी के किसी भी कार्य में कई भाजपा नेताओं की उदासीनता और नदारतता दिखाई देती थी, वहीं अब सीपी जोशी के नए प्रदेशाध्यक्ष का पद संभालते ही दूर होती दिख रही है।
फिर से खिला एकता का ’कमल’: ’पूनिया’ से दूरी बनाने वाले नेता भी दिखे ’सीपी जोशी’ के साथ
सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान जहां कई नेताओं ने पार्टी के धरना-प्रदर्शनों आदि कार्यों से दूरी बना रखी थी वे भी अब बड़े उत्साह के साथ सीपी जोशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिख रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान जहां कई नेताओं ने पार्टी के धरना-प्रदर्शनों आदि कार्यों से दूरी बना रखी थी वे भी अब बड़े उत्साह के साथ सीपी जोशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान जहां कई नेताओं ने पार्टी के धरना-प्रदर्शनों आदि कार्यों से दूरी बना रखी थी वे भी अब बड़े उत्साह के साथ सीपी जोशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिख रहे हैं।
ऐसा ही नजारा कुछ शनिवार यानि आज भाजपा के धरन-प्रदर्शन के दौरान भी दिखाई दिया।
सीपी जोशी द्वारा पार्टी की कमान संभालते ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुट के नेता भी कमल की तरह खिल उठे और प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले एकता का संदेश देने लगे।
ये मौका था जब राजस्थान भाजपा ने जयपुर बम धमाकों के आरोपियों को बरी करने के हाईकोर्ट के आदेश को लेकर नाराजगी जताई और सरकार की ओर से इस मामले में सही पैरवी नहीं करने को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला।
संबंधित खबरें
दरअसल, आज शनिवार को जयपुर शहर और देहात की ओर से चार दिवारी के छोटी चौपड़ पर धरना-प्रदर्शन दिया गया। इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए, लेकिन इनमें हर किसी की नजर राजे गुट के नेताओं पर रही, जो अभी तक इससे दूरी बनाए हुए थे।
ये सब फिर दिखे एकसाथ
ऐसे धरना प्रदर्शनों से नदारत दिखने वाले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, विधायक कालीचरण सराफ, मोहन लाल गुप्ता, सुरेंद्र पारीक, कैलाश वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा जैसे कई नेता भाजपा की एकता को दिखाते दिखे।
सोनिया की आंख के आंसू नहीं रुके
इस दौरान राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने न केवल गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला, बल्कि सोनिया गांधी तक को नहीं बक्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था, बाटला हाउस में मारे गए आतंकियों के लिए सोनिया की आंख के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
ऐसे में सीपी जोशी ने प्रदेश की जनता से कहा कि ये वही आतंकवादी है, जिनके लिए सोनिया की आंख में से आंसू नहीं रुके। ऐसे में उन्हें सजा कैसे मिले?
सीपी जोश ने कहा कि राजस्थान सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। धमाकों में 71 लोगों की जान चली गई। कितने ही लोग आज भी इस दर्द को झेल रहे हैं। फिर भी दोषी कैसे छूट गए। लेकिन जब तक प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता भाजपा पीछे हटने वाली नहीं है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?