जयपुर।
sachin pilot jan sangharsh foot march: सचिन पायलट का चुनावी शंखनाद, पार्टी लाइन से अलग आज से जनसंघर्ष पदयात्रा की शुरुआत
जिस तरह 11 अप्रैल को सचिन पायलट ने अपने अनशन से कांग्रेस विधायकों को दूर रखा था, इस बार 5 दिन के पैदल मार्च में भी सचिन पायलट ने विधायकों को इस पैदल मार्च में शामिल नहीं किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सचिन पायलट अकेले ही अपने समर्थकों के साथ यह यात्रा पूरी करेंगे और कोई विधायक उनके साथ नहीं चलेगा।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में विधान सभा चुनावों से पहले सचिन पायलट अपनी ही सरकारे खिलाफ बड़ा कदम भी उठाने जा रहे हैं। इसी कड़ी में पायलट ने आज अजमेर से अपनी जनसंघर्ष पदयात्रा का आगाज कर दिया है। जो जयपुर तक आएगी।
- पायलट का यह पैदल मार्च करीब 125 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें 5 दिन का समय लगेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में विधान सभा चुनावों से पहले सचिन पायलट अपनी ही सरकारे खिलाफ बड़ा कदम भी उठाने जा रहे हैं। आज अजमेर के RPSC हेडक्वार्टर से सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ जनसंघर्ष पदयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जो 5 दिन तक चलेगी। पायलट अजमेर से जयपुर तक पदयात्रा निकालेंगे।
पायलट का यह पैदल मार्च करीब 125 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें 5 दिन का समय लगेगा। इस पैदल मार्च में पायलट जनता से रूबरू होंगे और प्रदेश में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध, नौजवानों के समर्थन में
11 मई 2023 को 11 बजे
आरपीएससी, अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष पदयात्रा शुरू करेंगे सम्मानीय श्री सचिन पायलट जी Sachin Pilot ???????? pic.twitter.com/k1rimPZniX
संबंधित खबरें
सचिन पायलट विधायक साथ नहीं चलेंगे
जिस तरह 11 अप्रैल को सचिन पायलट ने अपने अनशन से कांग्रेस विधायकों को दूर रखा था, इस बार 5 दिन के पैदल मार्च में भी सचिन पायलट ने विधायकों को इस पैदल मार्च में शामिल नहीं किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सचिन पायलट अकेले ही अपने समर्थकों के साथ यह यात्रा पूरी करेंगे और कोई विधायक उनके साथ नहीं चलेगा।
राजस्थान की सियासत में उबाल
राजस्थान की राजनीति में आ रहे उबाल में 9 मई को उस समय जबरदस्त भूचाल आ गया जब सीएम गहलोत के विरूद्ध सचिन पायलट ने खुलकर मोर्चा खोल दिया।
सचिन पायलट ने 9 मई को एक प्रेस कॉंफ्रेस करते हुए सीएम गहलोत को निशाने पर लिया और गहलोत के आरोपों का खुलकर जवाब दिया।इसी के साथ पायलट ने 11 मई यानि आज से अजमेर से ’जनसंघर्ष पैदल मार्च निकालने का ऐलान भी किया।
जब पायलट को गहलोत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया तो उन्होंने आलाकमान को अपने जवाब में कहा, आखिर उनको ही हर बार क्यों रोक दिया जाता है जबकि आलाकमान कभी गहलोत को कुछ नहीं कहता है।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड