Jaipur:
सेन जयंती: सेन महाराज की 723वीं जयंती पर सेन समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा
संबंधित खबरें
जयपुर में सेन समाज ने सत्य अहिंसा एवं शांति के प्रतीक संत शिरोमणि सेन महाराज जी की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में किया गया।
सेन समाज ने आज बड़े धूमधाम से सेन महाराज की 723वीं जयंती मनाई। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि हमने राजस्थान सरकार को सेन जयंती पर सरकारी अवकाश रखने का ज्ञापन दिया है। अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो इसका परिणाम चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
बतादें, सेन जी महाराज जगद्गुरु रामानंदाचार्य के शिष्य और महान संत थे। सेन महाराज ने गृहस्थ जीवन के साथ-साथ भक्ति के मार्ग पर चलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप जनमानस को शिक्षा और उपदेश के माध्यम से एकरूपता में पिरोया।
सैना रोऊँ किण सुमर, देख हूँसू किण अब्ब।
जो आए ते सब गये, हैं सो जैहें सब्ब॥
संबंधित खबरें
सैन कहते हैं - मैं किसे याद करके रोऊँ व किसे याद करके हँसूँ? जो आए थे, वे सब चले गए। जो हैं, वे सब चले जाएँगे।
सेन समाज के इस कार्यक्रम में पार्षद व समाज के सभी लोग शामिल हुए।
ताज़ा खबरें
बीकानेर में बदला सियासी गणित: पंकज गहलोत दो वोट से विजयी
लॉरेंस-आरजू गैंग के दो इनामी शार्प शूटर जोधपुर में गिरफ्तार, सिरोही में भी रुके थे, दोनों पर 5-5 लाख का इनाम
EWS आरक्षण में व्यावहारिक सुधारों की मांग, रविन्द्र सिंह भाटी बोले—केंद्र बदले पात्रता के कड़े नियम
सिरोही में सौगंध का सियासी गणित: पांच भाजपा पार्षदों ने मंदिर में खाई कसम, प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 वोट