अजमेर | पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाली बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।
देसी ठाठ-बाट का ले रहे मजा: कैटरीना नहीं, सारा के साथ नजर आ रहे विक्की कौशल, मजे से खा रहे भिंडी
जहां एक और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कामों में बिजी है तो वहीं उनके पति देव विक्की कौशल इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जगह-जगह घूमते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये जोड़ी अपनी आने वाली नई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए जगह-जगह एक साथ घूमती दिख रही है।
HIGHLIGHTS
- जहां एक और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कामों में बिजी है तो वहीं उनके पति देव विक्की कौशल इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जगह-जगह घूमते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये जोड़ी अपनी आने वाली नई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए जगह-जगह एक साथ घूमती दिख रही है।
संबंधित खबरें
जहां एक और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कामों में बिजी है तो वहीं उनके पति देव विक्की कौशल इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जगह-जगह घूमते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, ये जोड़ी अपनी आने वाली नई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए जगह-जगह एक साथ घूमती दिख रही है।
ऐसे में ये जोड़ी राजस्थान दौर पर भी आई हुई है। इसी बीच फिल्म प्रमोशन के लिए इन्होंने रविवार को ख्वाजा साब की नगरी अजमेर का विजिट किया।
इस दौरान विक्की कौशल और सारा सबसे पहले सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने पहुंचे और अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की सफलता के लिए दुआ मांगी।
संबंधित खबरें
देसी ठाठ-बाट का लिया मजा
विक्की और सारा रामसर गांव पहुंचे और एक ऐसे संयुक्त परिवार से मिले जो परिवार कम और बसा बसाया पूरा गांव ज्यादा लगता है।
इस परिवार में करीब 150 से ज्यादा सदस्य एक साथ रह रहे।
इस परिवार के लोगों से मिल इन दोनों कलाकारों ने भी खूब एंजॉय किया।
सारा ने तो यहां देसी गर्ल बनकर परिवार की महिलाओं के साथ रसोई में उनका हाथ भी बटाया।
सारा ने चूल्हे पर रोटी सेकी। इसके बाद यहां भिंडी की सब्जी के साथ रोटी का आनंद भी लिया।
यहीं नहीं, इस दौरान सारा परिवार के सबसे छोटे 5 महीने के बच्चे को अपनी गोदी में खिलाते हुए काफी खुश नजर आ रही थी।
View this post on Instagram
’जरा हटके, जरा बचके’ कब होगी रिलीज
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ’जरा हटके जरा बचके’ को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि ये फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म एक मिडिल क्लास फैमिली पर आधारित है।
ताज़ा खबरें
भारत![]()
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
भारत![]()
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
राजनीतितमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
राज्यCBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड
राजनीतिराघव चड्ढा को मिली केंद्र से Z सिक्योरिटी: जानें Z+, Z और Y श्रेणियों में क्या है अंतर और कितना आता है खर्च