thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

वसुंधरा की इंसाफ के लिए प्रार्थना: चांदपोल हनुमान मंदिर में जलाए 80 न्याय दीप, पीड़ितों से मिल दिलाया न्याय का भरोसा

desk

चांदपाले हनुमान जी मंदिर में आस्था के 80 न्याय दीप प्रज्जवलित करने को लेकर राजे ने कहा कि उन्होंने यहां इस विश्वास के साथ 80 न्याय दीप जलाएं हैं कि संकट मोचन बालाजी आप सब पीड़ितों को न्याय दिलवाएंगे। आतंकियों को फांसी करवाएंगे।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • चांदपाले हनुमान जी मंदिर में आस्था के 80 न्याय दीप प्रज्जवलित करने को लेकर राजे ने कहा कि उन्होंने यहां इस विश्वास के साथ 80 न्याय दीप जलाएं हैं कि संकट मोचन बालाजी आप सब पीड़ितों को न्याय दिलवाएंगे। आतंकियों को फांसी करवाएंगे।
vasundhara raje reach chandpole hanuman temple lit 80 lamps for justice to jaipur bomb blasts victims
Vasundhara Raje

जयपुर | 13 मई, 2008 को जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट (Jaipur Bomb Blast) के आरोपियों के बरी होने के बाद से जयपुर लोगों में जमकर नाराजगी बनी हुई है। इसी बीच प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बम धमाकों के पीड़ित परिवारों का दुख बांटा।

ऐसे में पूर्व सीएम राजे चार दीवारी स्थित चांदपोल हनुमान जी मंदिर पहुंची और 80 न्याय दीप जलाकर पीड़ितों को इंसाफ के लिए की प्रार्थना की।

Vasundhara Raje ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि,  जयपुर धमाकों के आतंकियों के बरी हो जाने से पीड़ित परिवारों की व्यथा समझते हुए ही मैंने आज हनुमान मंदिर में आस्था के 80 न्याय दीप जलाए हैं। 

राजे ने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि, वे दीप जलाने और पूजा के बाद पीड़ित परिवारों से मिलीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि बालाजी उनको न्याय दिलवाएंगे। 

पीड़ित परिवारों ने गहलोत सरकार पर लगाया आरोप

इस दौरान बम धमाकों के पीड़ित परिवारों ने राजे से कहा कि, भाजपा सरकार ने तो उन आतंकियों को जेल में डाला और निचली अदालत से उन्हें फांसी की सजा हुई थी। 

लेकिन अशोक गहलोत की सरकार ने पूरे देश में दहशत फैलाने वाले खौफनाक इस प्रकरण की जानबूझ कर ढंग से पैरवी ही नहीं करवाई। कांग्रेस के राज में न्याय की उम्मीदें दम तोड़ने लगी। जिसके कारण ही सभी आतंकी बरी हो गए।

आस्था के 80 न्याय दीप इसीलिए जलाए

चांदपाले हनुमान जी मंदिर में आस्था के 80 न्याय दीप प्रज्जवलित करने को लेकर राजे ने कहा कि उन्होंने यहां इस विश्वास के साथ 80 न्याय दीप जलाएं हैं कि संकट मोचन बालाजी आप सब पीड़ितों को न्याय दिलवाएंगे। आतंकियों को फांसी करवाएंगे।

आपको बता दें कि साल 2008 में राजस्थान की राजधानी जयपुर में 8 स्थानों पर एक के बाद एक लगातार ब्लास्ट हुए थे। इन सीरियल ब्लास्ट में 80 बेकसूर लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। जिनके जख्म आज तक नहीं भर पाए है। ऐसे कोर्ट द्वारा आतंकियों को बरी करने के बाद से जयपुर के लोगों में जमकर आक्रोश है। 

शेयर करें: