नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन का घमासान जोरों पर पहुंच गया है।
सबूत ला दो, मैं फांसी पर लटक जाऊंगा: बृजभूषण सिंह को आया गुस्सा, बोले- क्या मैं शिलाजीत की रोटी खाता था?
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि क्या मैं शिलाजीत की रोटी खाता था ? ये लोग जंतर-मंतर पर चले जाएं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
HIGHLIGHTS
- भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि क्या मैं शिलाजीत की रोटी खाता था ? ये लोग जंतर-मंतर पर चले जाएं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
संबंधित खबरें
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे भारतीय पहलवान धरना खत्म करने को तैयार नही हैं, तो वहीं अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी इस्तीफा देने को तैयार नहीं है।
इस गरमाते मामले को लेकर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर हमला बोला है।
उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि, ’पहले ये कह रहे थे कि मैंने 100 बच्चों का यौन शोषण किया है। इसके बाद कहने लगे 1000 बच्चों का।
क्या मैं शिलाजीत की रोटी खाता था ?
संबंधित खबरें
पहलवानों के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्या मैं शिलाजीत की रोटी खाता था ?
ये लोग जंतर-मंतर पर चले जाएं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने कोई यौन उत्पीड़न नहीं किया।
जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान राजनीति से प्रेरित हैं। इस आंदोलन के पीछे एक ही अखाड़ा और एक ही परिवार है।
#WATCH | WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh says, "90% of the athletes & guardians of Haryana trust the Wrestling Federation of India. A few families & the girls who have levelled allegations belonged to the same 'akhada'...The patron of that 'akhada' is Deepender Hooda."… pic.twitter.com/NqzrLvghqi
पहलवान कांग्रेस और अन्य दूसरे दलों के खिलौने बन गए हैं। उनका मकसद मेरा इस्तीफा नहीं है।
इसी के साथ सिंह ने यह भी कहा है कि, मुझे खिलाड़ियों के परेशान करने के सबूत दिखाएं तो सही, मैं इस्तीफा दे दूंगा।
अगर मुझ पर लगे आरोप सही हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड