नई दिल्ली | गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भारत नया इतिहास रच रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत मंगलवार से नवनिर्मित संसद भवन में शिफ्ट हो रहा है।
गणेश चतुर्थी पर नया इतिहास: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक साथ, पुरानी संसद को कहा अलविदा, नई का श्रीगणेश
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत मंगलवार से नवनिर्मित संसद भवन में शिफ्ट हो रहा है। आज सभी सांसदों ने इस पुराने भवन में एक साथ फोटोशूट करवाया। सभी ने मिलकर एक अनोखे अंदाज़ में पुराने संसद भवन का अलविदा कहा।
HIGHLIGHTS
- दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत मंगलवार से नवनिर्मित संसद भवन में शिफ्ट हो रहा है। आज सभी सांसदों ने इस पुराने भवन में एक साथ फोटोशूट करवाया। सभी ने मिलकर एक अनोखे अंदाज़ में पुराने संसद भवन का अलविदा कहा।
संबंधित खबरें
आज से सदन की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई। इससे पहले सोमवार को संसद का विशेष सत्र शुरू हुआ है।
PM @narendramodi , Union Home Minister @AmitShah , Defence Minister @rajnathsingh , Union Ministers @PiyushGoyal , @nitin_gadkari other parliamentarians enter the New Parliament building#NewParliamentBuilding pic.twitter.com/iHJ6F3mW34
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की गुलामी के दौर से लेकर अमृत काल तक के इतिहास को संजोए रखने वाली पुराने संसद भवन की गाथा को देशवासियों के सामने रखा।
संबंधित खबरें
मंगलवार यानि आज नए संसद भवन में जाने के पहले पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विदाई समारोह रखा गया। सभी सांसदों ने इस पुराने भवन में एक साथ फोटोशूट करवाया।
PM @narendramodi , Rajya Sabha Chairman and Vice President Jagdeep Dhankhar, Lok Sabha Speaker@ombirlakota and other Parliamentarians gather for the joint photo session. #NewParliamentBuilding pic.twitter.com/DoFdXSCSmA
संसद के नए भवन में प्रवेश से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार पुराने संसद भवन में सभी सांसदों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आज के बाद हमारे पुराने संसद भवन का सेंट्रल हॉल ’संविधान सदन’ के नाम से जाना जाएगा।
सभी ने मिलकर एक अनोखे अंदाज़ में पुराने संसद भवन का अलविदा कहा।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी सांसद सेंट्रल हॉल में जुटे और संविधान की कॉपी लेकर पीएम मोदी की अगुवाई में नए संसद भवन की और बढ़े।
पीएम मोदी हाथ में संविधान की कॉपी लेकर पुरानी संसद से नई संसद की ओर बढ़े तो सभी सांसद भी उनके पीछे-पीछे नई संसद की ओर कदम बढ़ाते गए।
संसद के पुराने केंद्रीय कक्ष में अंतिम बार सभी सांसद एकत्रित हुए।#RajyaSabha #LokSabha #NewParliamentBuilding #NewParliamentHouse #ParliamentSpecialSession
Watch Live: https://t.co/Y41Y2zB1Ge pic.twitter.com/gXuIQc41Vdबता दें कि 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन के ठीक सामने नए भवन की आधारशिला रखी। करीब 29 महीने लगातार इसका निमार्ण कार्य चला, तक जाकर नई संसद बनकर तैयार हुई। नए संसद भवन को बनाने में 973 करोड़ रुपए खर्च हुए।नया संसद भवन पूरी तरह से हाईटेक है। नए संसद में छह द्वार बनाए गए हैं। इसमें गज द्वार, गरुड़ द्वार, अश्व द्वार, मकर द्वार, हंस द्वार और शार्दुला द्वार। इन सभी का नाम वास्तविक और पौराणिक प्राणियों के नाम पर रखा गया है।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ