thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

’आप’ का नारा: ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’, 11 भाषाओं में पोस्टर जारी, तो क्या ऐसे बचेगा देश

desk

वैसे देखा जाए तो मोदी को हटाने के लिए अब सभी विपक्षी पार्टियां भी एक होती नजर आ रही हैं, लेकिन क्या मोदी को हटाने से देश बच जाएगा या बिगड़ जाएगा, ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा? 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • वैसे देखा जाए तो मोदी को हटाने के लिए अब सभी विपक्षी पार्टियां भी एक होती नजर आ रही हैं, लेकिन क्या मोदी को हटाने से देश बच जाएगा या बिगड़ जाएगा, ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा? 
arivnd kejriwal aap released poster in 11 languages modi hatao desh bachao
Arivnd Kejriwal

नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तो उससे पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं।

जी हां, अरविंद केजरीवाल की ’आप’ ने अभी से ही मोदी सरकार के विरूद्ध नया आंदोलन छेड़ दिया है।

दरअसल, केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का पोस्टर जारी किया है। वो भी 11 भाषाओं में।

वैसे देखा जाए तो मोदी को हटाने के लिए अब सभी विपक्षी पार्टियां भी एक होती नजर आ रही हैं, लेकिन क्या मोदी को हटाने से देश बच जाएगा या बिगड़ जाएगा, ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा? 

ऐसा पहली बार नहीं है जब सभी विपक्षी भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में भी कुछ ऐसी ही एकजुटता देखने को मिली थी, लेकिन क्या हुआ। एक अकेला सब पर भारी पड़ गया।

खैर! अब सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार को हटाने का बीड़ा उठाया लगता है। जिसके चलते देशभर में 30 मार्च को मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाएंगे।

’आप’ की एक और सबसे बड़ी बात ये है कि, मोदी हटाओ, देश बचाओ के ये पोस्टर एक या दो भाषाओं में नहीं बल्कि 11 भाषाओं में होंगे। हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी और पंजाबी के अलावा, गुजराती, तेलुगू, बांग्ला, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी में ये पोस्टर जारी किए गए हैं।

मोदी सरकार के खिलाफ इस नारे को लेकर 23 मार्च को आप ने जंतर मंतर पर एक बड़ी जनसभा भी आयोजित की थी।

जिसे खुद  दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने संबोधित किया था। इस दौरान पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया था कि 30 मार्च को ’आप’ देशभर में मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगाएगी। 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसे पोस्टर लगाने के चलते दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थी। जिसमे 6 लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया था। 

शेयर करें: