लखनऊ | राहुल गांधी विवाद के बीच शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी को एक और दुखद झटका लगा है। पार्टी ने अपने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है।
पार्टी में शोक की लहर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए दिग्गज नेता
सुजान सिंह बुंदेलखंड के बड़े नेता थे। उनकी बुलंदेलखंड की राजनीति में काफी अहमियत थी। सुजान सिंह बुंदेला साल 1984 और 1999 तक कांग्रेस से दो बार के सांसद रहे। अब उनके निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छाई हुई है।
HIGHLIGHTS
- सुजान सिंह बुंदेलखंड के बड़े नेता थे। उनकी बुलंदेलखंड की राजनीति में काफी अहमियत थी। सुजान सिंह बुंदेला साल 1984 और 1999 तक कांग्रेस से दो बार के सांसद रहे। अब उनके निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छाई हुई है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला का गुरूवार को निधन हो गया है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय सुजान सिंह बुंदेला वे 79 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था।
उनका परिवार यूपी के ललितपुर में रहता है और यहीं उनके पैतृक गांव डोंगरा कला में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

संबंधित खबरें
दो बार रहे सांसद
सुजान सिंह बुंदेलखंड के बड़े नेता थे। उनकी बुलंदेलखंड की राजनीति में काफी अहमियत थी। सुजान सिंह बुंदेला साल 1984 और 1999 तक कांग्रेस से दो बार के सांसद रहे। अब उनके निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छाई हुई है।
सुजान सिंह बुंदेला जनता के बीच काफी लोकप्रिय नेता रहे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें गांव के प्रधान से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। उनके जनहित कार्यों और शालीन व्यवहार के चलते वे विधायक पद पर पहुंचे और फिर सांसद बन संसद में भी आसीन हुए।

परिवार का रहा है राजनीति से गहरा संबंध
सुजान सिंह बुंदेला के परिवार का राजनीति से गहरा संबंध रहा है। उनके बेटे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ललितपुर सीट से बसपा के टिकट पर खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चंद्रभूषण को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी करीबी माना जाता रहा है। इसके अलावा सुजान सिंह के दो भाई भी मंत्री रह चुके हैं।
ताज़ा खबरें
बाड़मेर में युवाओं ने रचा इतिहास: पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्रसिंह राठौड़ की प्रेरणा से हुआ विशाल रक्तदान शिविर
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2025: सुप्रीम कोर्ट का परीक्षा टालने से इनकार, 5 और 6 अप्रैल को ही होगा एग्जाम
नागौर ए-ग्रेड कृषि मंडी में सुरक्षा फेल: करोड़ों का कारोबार, लेकिन एक भी सरकारी सीसीटीवी कैमरा नहीं
MP Rajya Sabha Election: मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस में मची रार, इन तीन दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज