जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को हुई जाट महासभा में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश से भी के दिग्गज जाट नेता शिरकत करने पहुंचे।
'जाट' का बेटा हो 'सीएम'....: जाट महाकुंभ में ’जाट सीएम’ की मांग, कहा- ’जाट सीएम’ के लिए डालेंगे वोट नहीं तो.....
- सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने भी हुकांर भरी। - वाजपेयी ने जाट समाज को आरक्षण दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका ।
HIGHLIGHTS
- - सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने भी हुकांर भरी।- वाजपेयी ने जाट समाज को आरक्षण दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका ।
संबंधित खबरें
इस दौरान सभी जाट नेताओं ने राजस्थान सरकार से जाटों के हितों को ध्यान में रखने की बात कही।
वहीं, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने तो सभा में मौजूद सभी लोगों को अब जाट सीएम बनाने का संकल्प भी दिला डाला।
जाट महाकुंभ में भाजपा से लेकर कांग्रेस तक के सभी राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे। आइए जानते हैं जाटों के इस महाकुंभ में किस दिग्गज नेता ने किस पर साधा निशाना और क्या कर डाली नई मांग....
’जाट सीएम’ के लिए डालेंगे वोट नहीं तो.....
सभा में पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने कहा कि, भाईयों हर रोज न तो 5 मार्च आएगा और न ही रोज लाखों किसान इक्ट्ठा हो सकेंगे। इसलिए में मंच से कहने आया हूं कि इस बार जो भी वोट डाले जाए वो जाट सीएम नाम के ही डाले जाए।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि, समाज का एक-एक आदमी अपने सभी रिश्तेदारों को जाट सीएम को ही वोट डालने का आग्रह करेगा। हमें तीन गज जमीन और आरक्षण नहीं बल्कि राज चाहिए। फिर ये सब हम खुद देंगे 36 कौमों को।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि, लेनिन के विचारों की तरह हमें भी इस आवाज को गांव-गांव और ढ़ाणी-ढ़ाणी तक पहुंचाना है। अगर हमारे हाथ सीएम का दर्जा आता है तो हम हमारी कौम से पहले 35 कौम का भला करेंगे, क्योंकि, 35 कौम के भाई भी हमारे ही हैं।
जाट सीएम के लिए कमेटी बन गई है और आपके सानिध्य में भी जाट समाज का मुख्यमंत्री बनेगा। अपने नेता की ये बात सुनकर सभा में मौजूद लोगों में उत्साह छा गया और शोर शराबे के साथ तालियां गूंज उठी।
जाट का बेटा ही बने राजस्थान का सीएम
राजस्थान में गहलोत गुट और पायलट गुट में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने भी हुकांर भरी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, इस बार राजस्थान में जाट का बेटा ही मुख्यमंत्री पद पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, राजस्थान में हमारी कौम का 25 प्रतिशत हिस्सा है, फिर भी हमारे समाज का व्यक्ति गांवों और ढ़ाणियों में ही चिंतन करता रहता है। अब हमारे समाज का व्यक्ति भी राजनीति में नंबर एक पर होना चाहिए।
वाजपेयी ने लगाई जाट समाज के आरक्षण पर मुहर
इस मौके पर मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि, मुझे याद है वो दिन जब अटल बिहारी वाजपेयी ने जाट समाज को आरक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आरक्षण पर मुहर लगाने का काम किया था।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?