पुंछ | भारतीय सेना ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर कर दिए है।
पुंछ में आतंक का सफाया: भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी, पाकिस्तानी होने के अंदेशा, हथियार भी बरामद
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ये बात भी सामने आ रही है कि ये सभी मृतक आतंकी विदेशी हैं। भारतीय सेना ने आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
HIGHLIGHTS
- सुरक्षाबलों ने आतंकियों को जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ये बात भी सामने आ रही है कि ये सभी मृतक आतंकी विदेशी हैं। भारतीय सेना ने आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
भारतीय सेना द्वारा जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सोमवार शाम को सिंधरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।
इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने मिलकर सर्च अभियान चलाया तो आतंकियों ने घबरा कर फायरिंग शुरू कर दी।
ऐसे में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
संबंधित खबरें
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ये बात भी सामने आ रही है कि ये सभी मृतक आतंकी विदेशी हैं।
भारतीय सेना ने आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
#WATCH | J&K: Weapons recovered from four terrorists neutralised in the Sindhara area of Poonch in a joint operation by Indian Army J&K Police troops pic.twitter.com/BuOlxc6RFx
रात में ही शुरू हो गई थी मुठभेड़
जानकारी में सामने आया है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सोमवार की रात को ही शुरू हो गई थी।
सोमवार रात 11.30 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई जो पूरी रात चलती रही।
सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी तैनात किए थे।
ऐसे में पूरी रात निगरानी के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घेरते हुए मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया।
ताज़ा खबरें
मासूम बंदर के बच्चे की गर्दन में फंसा स्टील का लोटा, 4 दिनों से भूखा-प्यासा भटक रहा नन्हा जीव
DC vs GT: क्या डेविड मिलर का वो एक फैसला दिल्ली पर भारी पड़ा? सुनील गावस्कर और आकाश चोपड़ा के बीच छिड़ी बहस
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.35 लाख पर पहुंची, जानें खरीदने का सही समय
मत्स्य विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा- शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, चरित्र निर्माण और संस्कार है