जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार ये कहते नजर आ रहे है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।
तारीफ पर तारीफ: राजस्थान के कर्मचारी बोले- सीएम गहलोत ने कर दिया उनका भविष्य सेफ, आखिर कैसे?
राज्य कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया। राज्य कार्मिकों ने सीएम गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया है।
HIGHLIGHTS
- राज्य कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया। राज्य कार्मिकों ने सीएम गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया है।
संबंधित खबरें
भले ही भारतीय जनता पार्टी उन पर कितना ही निशाना साधे और आरोप लगाए।
ऐसा ही कुछ राजस्थान के कर्मचारी भी कहते नजर आए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े राज्य कर्मचारियों पहुंचे और सीएम का आभार जताया।
राज्य कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया।
कर्मचारी बोले-सीएम के निर्णय से उनका भविष्य सेफ
संबंधित खबरें
इस अवसर पर राज्य कार्मिकों ने सीएम गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया है।
सीएम द्वारा 1 जनवरी, 2004 से नियुक्त कार्मिकों के लिए ओपीएस (Old Pension Scheme) फिर लागू करने, पूर्ण पेंशन के लिए क्वालिफाइंग सर्विस 28 वर्ष से घटाकर 25 वर्ष करने एवं आरजीएचएस से राज्य कर्मचारियों और उनके परिजनों को काफी फायदा हुआ है।
सीएम गहलोत के इन ऐतिहासिक कदमों से उनका भविष्य सेफ हो गया है। ये राजस्थान से अभूतपूर्व पहल है।
राज्य कर्मचारियों का कहना है कि केन्द्र एवं अन्य राज्य सरकारों को भी कर्मचारी कल्याण में ओपीएस को फिर से लागू करना चाहिए।
राज्य कर्मचारियों का सीएम गहलोत के लिए इतना प्यार देखते हुए तो लगता हैं कि गहलोत इसीलिए सरकार रिपीट होने की दंभ भरते हैं।
हमेशा कहते है कि आप लोग मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देता रहूंगा।
आज CMR में राज्य कर्मियों, कर्मचारी संगठनों एवं अधिकारियों ने राजस्थान में #OPS पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर राज्य की कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया। pic.twitter.com/y5FI5HDNzl
डोटासरा की मोदी सरकार को चेतावनी
इस मौके पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी को चेतावनी दे डाली।
डोटासरा ने पीएम मोदी से देशभर में ओपीएस लागू करने की मांग करते हुए कहा कि, आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर में ओपीएस लागू नहीं की तो इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।
ताज़ा खबरें
IPL 2026 CSK vs PBKS Preview: क्या चेपॉक में चेन्नई करेगी वापसी या पंजाब का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11
IPL 2024: वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म पर इरफान पठान ने उठाए सवाल, कप्तान रहाणे के फैसले की आलोचना
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने संजीव गोयनका को बताया 'घमंडी जोकर', बीसीसीआई से की लखनऊ सुपर जायंट्स को बैन करने की मांग
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी मांग: होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने के लिए वैश्विक दबाव