जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम को जब जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे, तब उनका काफिला आम लोगों के वाहनों की तरह रास्ते में लाल बत्ती पर रुक गया। मुख्यमंत्री को ट्रैफिक लाइट्स पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हरी बत्ती होने का इंतजार करते देख आस-पास के राहगीर हैरत में आ गए।

संबंधित खबरें
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है। इसके बाद, बाड़मेर यात्रा के बाद एयरपोर्ट से लौटते वक्त उनका काफिला ओटीएस चौराहे के पास ट्रैफिक के बीच लाल बत्ती पर रुका।

मुख्यमंत्री ने उनके काफिले की वजह से यातायात रोक दिए जाने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू से बात की थी। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जयपुर पुलिस आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें
उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। अब उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

ताज़ा खबरें
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, इरफान पठान ने नूर अहमद और मैट हेनरी की खराब फॉर्म को बताया बड़ी समस्या
जयपुर में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए 'डबल यू-टर्न' मॉडल, अब बिना सिग्नल के फर्राटा भरेंगे वाहन
क्रिकेट
IPL 2026: कोलकाता और पंजाब का मैच बारिश के कारण रद्द, जेवियर बार्टलेट के कहर के बावजूद KKR को मिला सीजन का पहला अंक
राजनीति
राजस्थान में जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां: भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिए संकेत, 12 हजार कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका
क्रिकेट