नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है।
IPL में कोरोना की घुसपैठ: मैच से पहले ये दिग्गज मिला पॉजिटिव, मचा हड़कंप
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है, लेकिन उससे पहले ही पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है।
HIGHLIGHTS
- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है, लेकिन उससे पहले ही पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है।
संबंधित खबरें
कोरोना की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ अब राजनीतिक, बॉलीवुड की हस्तियों समेत खेल जगत के खिलाड़ी भी लपेटे में आ रहे हैं।
कोरोना ने अब चौके-छक्कों के महाकुंभ आईपीएल में भी सेंध मार ली है।
मंगलवार यानि आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है, लेकिन उससे पहले ही पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि खेल से पहले आज राजनीतिक जगत से राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के भी कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर आ चुकी है।
संबंधित खबरें
अब आईपीएल में कोरोना की घुसपैठ से हड़कंप मचा हुआ है। आईपीएल में हिंदी कमेंट्री का मोर्चा संभाल रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
आकाश चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा है कि- रुकावट के लिए खेद है। कोविड ने फिर से स्ट्राइक कर दी है। मैं कोरोना वायरस के चपेट में आ गया हूं। कुछ दिन आप लोगों से जुड़ नहीं पाऊंगा।
इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि, यूट्यूब पर भी कम ही नजर आऊंगा। गला खराब है इसलिए आवाज में दिक्कत है। थोड़ा आप लोग देख लीजिएगा, बुरा मत मानिएगा। भगवान का शुक्र है कि लक्षण थोड़े कम है। सब कुछ कंट्रोल में है।
Caught and Bowled Covid. Yups…the C Virus has struck again. Really mild symptoms…all under control. ????
Will be away from the commentary duties for a few days…hoping to come back stronger ???? #TataIPL
आज डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस की टीमें भिड़ेंगी। पहले मुकाबले में जहां गुजरात जॉइंट्स ने चेन्नई को आसानी से हराया था। वहीं दिल्ली को अपने ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
अब तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस एक बार आमने-सामने हुई हैं। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया था।
आईपीएल 2022 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 171 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 157 रनों पर सिमट गई थी।
ताज़ा खबरें
महिलाएं अगर पैसों में रुचि लेना शुरू कर दें तो होगी पूरे घर की भलाई, जानें आर्थिक आजादी के 5 मंत्र
दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का मनाया गया भव्य जन्मोत्सव
दिल को जवां रखने का मास्टर प्लान: 20 से 60 की उम्र तक ऐसे रखें अपने हार्ट का ख्याल, अपनाएं ये आसान टिप्स
गर्मी में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं, शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखेंगी ये 5 सब्जियां, आज ही डाइट में करें शामिल