जयपुर | देश के दूसरे राज्यों के बाद अब राजस्थान में भी भगवा रंग को लेकर राजनीतिक जंग छिड़ती दिख रही है।
CM Gehlot पर बरसे CP Joshi: मेवाड़ में भगवा पताका पर पाबंदी लगाकर तालिबानी राज बनाना चाहते हैं
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने इस मुद्दे को लेकर कहा है कि मुझे लगता है राजस्थान सरकार जानबूझकर मंदिरों और धार्मिक उत्सवों के पीछे पड़ी है। इसके पीछे मकसद क्या है, वो किसे खुश करना चाहते हैं और किसके दबाब में ऐसा कर रहे हैं, यह पता नहीं।
HIGHLIGHTS
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने इस मुद्दे को लेकर कहा है कि मुझे लगता है राजस्थान सरकार जानबूझकर मंदिरों और धार्मिक उत्सवों के पीछे पड़ी है। इसके पीछे मकसद क्या है, वो किसे खुश करना चाहते हैं और किसके दबाब में ऐसा कर रहे हैं, यह पता नहीं।
संबंधित खबरें
झीलों की नगरी उदयपुर में धार्मिक पताका फहराने पर रोक के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया है कि गहलोत राजस्थान को तालिबानी राज बनाने की कोशिश में लगे हैं।
भगवा पताका उदयपुर में नहीं फहरेगी तो क्या तालिबान में फहराएंगे ?
दरअसल, उदयपुर में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने धारा 144 लगा रखी है। इसके तहत उदयपुर शहर और ग्रामीण इलाके में धार्मिक ध्वज लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
संबंधित खबरें
इन आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक झंडे लगाने पर दो महीने की रोक रहेगी।
इस आदेश के बाद भाजपा में बेहद आक्रोश है और पार्टी इस मुद्दें को लेकर सीएम गहलोत पर हमलावर होती दिख रही है।
आखिर किसके दबाव में कर रहे ऐसा?
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने इस मुद्दे को लेकर कहा है कि मुझे लगता है राजस्थान सरकार जानबूझकर मंदिरों और धार्मिक उत्सवों के पीछे पड़ी है। इसके पीछे मकसद क्या है, वो किसे खुश करना चाहते हैं और किसके दबाब में ऐसा कर रहे हैं, यह पता नहीं।
इसी के साथ सीपी जोशी ने ये भी कहा कि राजस्थान में प्रेम, भाईचारा, सदभाव का वातावरण रहा है।
सभी धर्म मजहब के लोग अपना-अपना त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाते आए हैं, लेकिन इन साढे चार सालों में सबकुछ बदल गया है।
उदयपुर महाराणा प्रताप की धरती है। मेवाड की जिस पताका को लेकर उन्होंने मुगलों को परास्त किया, वहां भगवा पताका नहीं लगेगी तो क्या तालिबान में लगेगी?
भाजपा अध्यक्ष का आरोप है कि सीएम गहलोत राजस्थान में तालिबानी राज बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
राम नवमी पर जुलूस नहीं निकलेगा, हनुमान जयंती पर डीजे नहीं बजेगा, नववर्ष पर जुलूस नहीं निकाल सकते, जयश्रीराम का नारा नहीं लगा सकते।
मेवाड़ की धरती पर यह सब होगना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान सरकार इस तरह के निर्णय करती जो बेहद आश्चर्यजनक है।
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?