thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

जनता का मूड देखने आये PM: सीएम गहलोत का पलटवार, पीएम मोदी ’लाल डायरी’ नहीं, ’लाल टमाटर’ पर करे बात

desk

सीएम गहलोत ने कहा- मैंने सुना है कि पीएम ने सीकर में ’लाल डायरी’ पर भाषण दिया।  उन्होंने कहा कि आप ही बताईए प्रधानमंत्री पर की बहुत बड़ी गरिमा है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सीएम गहलोत ने कहा- मैंने सुना है कि पीएम ने सीकर में ’लाल डायरी’ पर भाषण दिया।  उन्होंने कहा कि आप ही बताईए प्रधानमंत्री पर की बहुत बड़ी गरिमा है। 
cm ashok gehlot counterattack on pm narendra modi should talk on red tomato not red diary
Ashok Gehlot

जयपुर | राजस्थान में गुरूवार को जमकर चुनावी पेच लड़ते दिखाई दिए। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) राजस्थान का दौरा कर सीकर जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने चुनावी दांवपेच दिखाए। 

वहीं उनके जाने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी उनके दांवपेचों पर अपना दांव खेला। 

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में लाभार्थियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। 

लाल डायरी पर मोदी के हमले के बाद सीएम अशोक गहलोत का पलटवार आया और उन्होंने कहा कि पीएम को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर और लाल सिलेंडर पर बात करनी चाहिए। 

सीएम गहलोत ने कहा- मैंने सुना है कि पीएम ने सीकर में ’लाल डायरी’ पर भाषण दिया। 

उन्होंने कहा कि आप ही बताईए प्रधानमंत्री पर की बहुत बड़ी गरिमा है। 

सोचने के लिए उनके आप में आईटी, ईडी और सीबीआई है जिसका पूरे देश में दुरुपयोग हो रहा है। 

क्या वे यहां से जानकारी नहीं जुटा सकते कि डायरी का जो होवा खड़ा किया है जानबूझ कर के। 

एक हमारे साथ थे मंत्रिमंडल में उन्हें मोहरा बनाया गया और 50 डायरियां लहराई गई असेंबली में। 

मैंने सुना पार्लियामेंट में कल डायरियां लहराई गई। तो इतने घबरा गए हैं मोदी जी और इनकी पार्टी।

बार-बार यहां आ रहे है और राजस्थान पर धावा बोला जा रहा है कि यहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, यहां कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। 

राजस्थान में सबसे ज्यादा छापे पड़े हैं। सब जानते हैं इस बात को।

चुनाव के पहले वे इतना घबरा गए हैं और जनता का मूड देखने में लगे हुए हैं।

अब इतना बौखला गए है कि प्रधानमंत्री जी लाल डायरी को बीच में लेकर आ गए हैं। 

शेयर करें: