thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: राज्यपाल का जनजाति बालिकाओं संग संवाद

thinQ360

हरिभाऊ बागडे ने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बालिकाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें खूब पढ़ने और निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
governors communication with tribal girls
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर में सोमवार को जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास की बालिकाओं से संवाद किया।

Haribhau Bagde

उन्होंने बालिकाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें खूब पढ़ने और निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं से उनकी शिक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा बाद निर्धारित लक्ष्य के बारे में जाना। उन्होंने आत्मविश्वास रखते बालिकाओं को हर क्षेत्र में अपने को साबित करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय वर्ग का कल्याण हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। बालिकाओं को विकास के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाए।

Haribhau Bagde  speech

इससे पहले उन्होंने राजकीय जनजाति आश्रम कन्या छात्रावास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

 

शेयर करें: