नई दिल्ली । india vs west indies series 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार गई और उसका चैंपियन बनने का सपना दूसरी बार भी सपना ही रह गया।
वेस्टइंडीज फतेह के लिए तैयार टीम इंडिया: 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 का दर्शक उठा सकेंगे मुफ्त मजा, जानें पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया 12 जुलाई से टीम वेस्टइंडीज के दौरे की शुरुआत करेगी और उसके खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऐसे में आईपीएल की तरह ही जियो सिनेमा ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए इस दौरे के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रसारण के अधिकार हासिल कर लिए हैं।
HIGHLIGHTS
- टीम इंडिया 12 जुलाई से टीम वेस्टइंडीज के दौरे की शुरुआत करेगी और उसके खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऐसे में आईपीएल की तरह ही जियो सिनेमा ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए इस दौरे के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रसारण के अधिकार हासिल कर लिए हैं।
संबंधित खबरें
हालांकि, अब भारतीय टीम के पास इस हार को भुलाने का सुनहरा अवसर है।
दरअसल, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है और टीम इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
टीम इंडिया के पास इस दौरे पर वेस्टइंडीज को हराकर अपने जख्मों पर मरहम लगाने का अच्छा मौका है।
जियो सिनेमा ने हासिल किए प्रसारण के अधिकार
संबंधित खबरें
इसी के साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी इस सीरीज के मैचों को देखना का एक शानदार फ्री मौका है।
टीम इंडिया 12 जुलाई से टीम वेस्टइंडीज के दौरे की शुरुआत करेगी और उसके खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
ऐसे में आईपीएल की तरह ही जियो सिनेमा ने एक बार फिर से बाजी मारते हुए इस दौरे के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रसारण के अधिकार हासिल कर लिए हैं।
जियो सिनेमा ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से फ्री क्रिकेट मजा देने का ऐलान भी कर दिया है।
जियो सिनेमा आईपीएल के 16वें सीजन की भांति इस इंडिया-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के मैचों का भरी फ्री प्रसारण करेगा।
ऐसे में जियो के यूजर्स की खुशी और बढ़ गई है।
वेस्टइंडीज दौरे पर मैचों की कॉमेंट्री अंग्रेजी और हिंदी के अलावा यूजर्स भोजपुरी, पंजाबी, तमिल तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी सुन सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले जियो सिनेमा ने आईपीएल-16 के डिजिटल अधिकार खरीदने के लिए 2.9 बिलियन यूएस डॉलर्स का भुगतान किया था।
ऐसा रहेगा इंडिया-वेस्टइंडीज कार्यक्रम
भारतीय टीम अपने वेस्टइंडीज दौरे के दौरान 2 टेस्ट मुकाबलों के अलावा 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज भी खेलेगी।
टीम इंडिया के इस दौरे के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए संस्करण की शुरुआत भी होगी।
12 जुलाई से पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जाएगा।
20 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे शुरू होंगे।
27 जुलाई से 1 अगस्त तक 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
इसके बाद 3 अगस्त से 13 अगस्त तक 5 मैचों की टी20 सीरीज का घमासान भी देखने को मिलेगा।
ताज़ा खबरें
राजस्थान सरकार का धमाका: 'ग्राम-2026' के लिए देशभर में होंगे रोडशो, खेती में निवेश का सुनहरा मौका!
राजस्थान में डिजिटल सिग्नेचर से 400 करोड़ की महाठगी: चार्टर्ड अकाउंटेंट पुलिस के रडार पर, दुबई तक जुड़े गिरोह के तार
उदयपुर के फतहपुरा चौराहे पर लगा राजस्थान का पहला AI ट्रैफिक सिग्नल, अब गाड़ियों की लाइन देखकर खुद बदलेगी लाइट
Sensex में 2946 अंकों की ऐतिहासिक बढ़त: अमेरिका-ईरान सीजफायर और कच्चे तेल के दामों में गिरावट से झूमा भारतीय शेयर बाजार