नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी को लेकर 2 साल जेल की सजा, सांसद पद से निष्कासित, बंगला हाथ से जाने के बाद अब राहुल गांधी पर संकट के नए बादल मंडरा गए हैं।
राहुल पर मोदी प्रहार: अब IPL संस्थापक ललित मोदी राहुल गांधी को ले जाएंगे कोर्ट, कहा- यूके में करूंगा मुकदमा
IPL में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिर ललित मोदी साल 2010 से ही लंदन में जाकर बस गए हैं। मोदी ने वहीं से राहुल को अपने लपेटे में लिया है। मोदी ने उन पर बरसते हुए कहा कि, मैं राहुल गांधी को खुद को पूरी तरह से मूर्ख साबित करता हुआ देखने के लिए उत्सुक हूं...
HIGHLIGHTS
- IPL में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिर ललित मोदी साल 2010 से ही लंदन में जाकर बस गए हैं। मोदी ने वहीं से राहुल को अपने लपेटे में लिया है। मोदी ने उन पर बरसते हुए कहा कि, मैं राहुल गांधी को खुद को पूरी तरह से मूर्ख साबित करता हुआ देखने के लिए उत्सुक हूं...
संबंधित खबरें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने भी राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ललित मोदी ने घोषणा करते हुए कहा है कि वह राहुल गांधी पर उनकी उन टिप्पणियों के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे, जिनमें राहुल ने उनका नाम भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ा था।
आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने गुरूवार यानि आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए राहुल गांधी के बयानों पर उन्हें घेरा है।
ललित मोदी ने राहुल गांधी से पूछा है कि, उन्हें किस आधार पर उन्होंने भगोड़ा कहा।
संबंधित खबरें
i see just about every Tom dick and gandhi associates again and again saying i ama fugitive of justice. why ?How?and when was i to date ever convicted of same. unlike #Papu aka @RahulGandhi now an ordinary citizen saying it and it seems one and all oposition leaders have nothing…
IPL में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिर ललित मोदी साल 2010 से ही लंदन में जाकर बस गए हैं। मोदी ने वहीं से राहुल को अपने लपेटे में लिया है। मोदी ने उन पर बरसते हुए कहा कि, मैं राहुल गांधी को खुद को पूरी तरह से मूर्ख साबित करता हुआ देखने के लिए उत्सुक हूं...
गौरतलब है कि, राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणियों के मामले में दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सज़ा सुनाई है।
ललित मोदी ने राहुल गांधी द्वारा उन्हें ’इंसाफ का भगोड़ा’ कहे जाने को लेकर कहा कि उन्हें कभी भी और किसी भी अपराध के लिए दोषी करार नहीं दिया गया है।
इसी के साथ ललित मोदी ने कांग्रेस के कई नेताओं की विदेशों में संपत्ति होने का दावा करते हुए उनकी संपत्तियों के पते और तस्वीरें उपलब्ध करवाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि, जैसे ही भारत में मानहानि के कड़े कानून पास होंगे, वह भारत लौट आएंगे।