जयपुर, 3 जून 2024 – भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा निर्वाचन आयोग के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों को लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक करार दिया है। भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि डोटासरा के बड़बोलेपन और अनर्गल बयानों से उनकी खीज और बौखलाहट साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की पवित्र संस्थाओं पर इस तरह के ओछे और घिनौने बयान देकर डोटासरा अपनी हताशा को छिपा रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद डोटासरा का अहंकार चूर-चूर हो जाएगा।"
Rajasthan: डोटासरा के बयान कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाते हैं: लक्ष्मीकांत भारद्वाज
लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन रही है। लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल आने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय और केंद्रीय नेताओं की भाषा बदल गई है। उन्होंने ईवीएम पर दोषारोपण और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत के आरोप लगान