नई दिल्ली | दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के नेताओं पर लगातार संकट के बादल छाए जा रहे हैं।
राहत नहीं आफत: मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत, 29 अप्रैल तक रहना पड़ेगा जेल में
कोर्ट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को फिर से 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
HIGHLIGHTS
- कोर्ट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को फिर से 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
जहां बीते दिन सीबीआई ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर शिकंजा कसते हुए शराब नीति पर उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की और सवाल दागे, वहीं सोमवार यानि आज पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने झटका दिया है।
कोर्ट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को फिर से 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
बता दें कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद से सिसोदिया जेल में हैं। जेल जाने के बाद सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
संबंधित खबरें
सिसोदिया पर पैसे लेकर दिल्ली की शराब नीति में बदलाव करने का आरोप है। सीबीआई के साथ-साथ ईडी उनसे पूछताछ कर रही हैं।
सोमवार को दिल्ली की नई शराब नीति केस में गिरफ्तार सिसोदिया को राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
जहां से कोर्ट ने सीबीआई वाले मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 27 अप्रैल तक के लिए और ईडी मामले में 29 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी।
ऐसे में अब दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को 29 अप्रैल तक जेल में ही रहना पड़ेगा।
Delhi excise policy case: Court extends Manish Sisodia's judicial custody in CBI, ED cases
Read @ANI Story | https://t.co/5uJhJpDFPb#ManishSisodia #CBI #ED #excisepolicycase pic.twitter.com/SVQNw56xR8
बता दें कि, इससे पहले भी सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया था।
गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।
वहीं दूसरी ओर, आप नेताओं पर हो रही इस कार्रवाई के विरोध में पार्टी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी को परेशान करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
ताज़ा खबरें
कोटा में अब तेजी से दौड़ेंगे गैस पाइपलाइन कनेक्शन: राजस्थान गैस के एमडी विनय पाटनी ने दिए निर्देश, रोजाना 200 घरों तक पहुंचेगी सुविधा
राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2 लाख लीटर वॉश नष्ट, 605 गिरफ्तार
वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 2026-27 के लिए 6.6% विकास दर की भविष्यवाणी
भीलवाड़ा में बोले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे: नवकार महामंत्र आत्मशुद्धि और साधना का प्रतीक है