thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

महिला एवं बाल विकास विभाग: औचक निरीक्षण कर उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नेपकिन वितरण व्यवस्था का किया गया भौतिक सत्यापन

desk

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को 6461 औचक निरीक्षण कर उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नेपकिन वितरण व्यवस्था का किया गया भौतिक सत्यापन- शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग अनियमितता की स्थिति में सम्बंधित कार्मिकों अथवा अधिकारियों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाई

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राज्य के सभी जिलों में पांच- पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का अवलोकन कर उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नेपकिन वितरण व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया जाए। कुल 5637 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण भौतिक सत्यापन किया गया है।
physical verification of sanitary napkin distribution system under udan scheme was done through surprise inspection
उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नेपकिन वितरण

जयपुर | शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि  मुख्य सचिव सुधांश पंत के निर्देशों पर शनिवार को सभी जिलों के उप निदेशक, सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षक व महिला सुपरवाइजर को निर्देशित किया 

राज्य के सभी जिलों में पांच- पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का अवलोकन कर उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नेपकिन वितरण व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया जाए।

शासन सचिव ने बताया कि उक्त निर्देशों कि पालना में राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6461 औचक निरीक्षण कर उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नेपकिन वितरण व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया।

जिसमें समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक पोषाहार के द्वारा पांच, उपनिदेशक आईईसी के द्वारा पांच, जेपीसी-4 के द्वारा पांच तथा जिलों में कार्यरत उपनिदेशकों के द्वारा 185, सीडीपीओ  के द्वारा 692, महिला पर्यावेक्षकों के द्वारा 4693 तथा अन्य के द्वारा 47 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया

कुल 5637 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण भौतिक सत्यापन किया गया है।

शासन सचिव ने बताया कि इसी प्रकार महिला अधिकारिता निदेशालय की ओर से भी  उपनिदेशको एवं सहायक निदेशकों, संरक्षण अधिकारी व सभी महिला सुपरवाईजर द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो व अन्य केन्द्रो का औचक निरिक्षण किया गया।

जिसमें उपनिदेशको एवं सहायक निदेशकों द्वारा 143 , संरक्षण अधिकारी द्वारा 52 व महिला सुपरवाईजर द्वारा 619 तथा कुल 824  केद्रों का निरिक्षण किया गया।

डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि  किये गए कुल 6461 औचक निरीक्षण में जहां-जहां अनियमितता की रिपोर्ट प्राप्त हुईं है वहां सम्बंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला पर्यावेक्षक अथवा अन्य सम्बंधित अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें: