दौसा | Dausa Road Accident : राजस्थान में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं।
दौसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और जीप की भिड़त में 6 लोगों की गई जान, 9 बुरी तरह घायल
राजस्थान में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा आज सुबह दौसा जिले के मंडावर के पिलवा मोड के पास हुआ।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा आज सुबह दौसा जिले के मंडावर के पिलवा मोड के पास हुआ।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, ये हादसा आज दोपहर करीब 1:30 बजे दौसा जिले के मंडावर के पिलवा मोड के पास हुआ।
यहां हाइवे पर एक ट्रक और जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं घायल हुए 9 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को महवा और मंडावर हॉस्पिटल लाया गया। जहां से 4 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।
ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग लहूलुहान हो गए। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कई शव जीप में फंस गए।
संबंधित खबरें
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को संभाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
कोल्ड ड्रिंक से भरा था ट्रक
पुलिस के अनुसार, जी को टक्कर मारने वाला ट्रक अलवर से महवा आ रहा था। वह कोल्ड ड्रिंक से भरा हुआ था।
वहीं, जीप महवा से मंडावर की ओर जा रही थी। जीप में कुल 18 लोग सवार थे।
ताज़ा खबरें
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को BCCI का नोटिस, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर शुरू हुई औपचारिक जांच