thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

कांग्रेस की नई प्लानिंग: कांग्रेस की 7 गारंटियां कल से पहुंचेंगी जनता के बीच, यात्रा की कमान संभालेंगे पायलट समेत ये दिग्गज

desk

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए जनता को दी गई 7 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 7 नवंबर यानि कल से एक और यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम होगा ’7 गांरटी यात्रा’।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए जनता को दी गई 7 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 7 नवंबर यानि कल से एक और यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम होगा ’7 गांरटी यात्रा’।
congress 7 guarantees yatra will start from 7 november cover 135 assemblies
Ashok Gehlot - Sachin Pilot

जयपुर |  राजस्थान में विधानसभा चुनाव का संग्राम जोरों पर है। भाजपा-कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में अपने सिपाहियों को तैनात करने में लगी हुई हैं। 

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए जनता को दी गई 7 गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 7 नवंबर यानि कल से एक और यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम होगा ’7 गांरटी यात्रा’।

कांग्रेस की ये यात्रा राजस्थान की 135 विधानसभाओं में जाकर सरकार की योजनाओं के बारें में लोगों को जानकारी देगी और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएगी। 

जयपुर से होगी यात्रा की शुरूआत

मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं इस 7 गारंटी यात्रा की शुरुआत राजधानी जयपुर से करेंगे।

इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) में से कोई भी एक नेता के जयपुर आने की संभावना है। 

वैसे भी मल्लिकार्जुन खड़गे आज भी राजस्थान के दौरे पर रहे। खड़गे ने सीएम गहलोत के गृहनगर जोधपुर से भाजपा को चुनौती देते हुए जमकर हमला बोला है। 

7 संभागों से गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस की गारंटी यात्रा प्रदेश के 7 संभागों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में आयोजित होगी और 135 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। 

इस दौरान करीब 6 रोड शो भी होंगे। जिसकी अनुमति के लिए  निर्वाचन आयोग से संपर्क जारी है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी प्लानिंग की है और हर बड़े दिग्गज नेता को इसकी कमान सौंपी गई है। 

ये नेता यहां से संभालेंगे कमान

अजमेर  -  सचिन पायलट
उदयपुर  -   सीपी जोशी 
जोधपुर   -   हरीश चौधरी 
बीकानेर  -  गोविंद राम मेघवाल 
जयपुर   -  भंवर जितेंद्र सिंह 
भरतपुर  -  मोहन प्रकाश 
अंता    -  प्रमोद जैन भाया

इसके अलावा इस गारंटी यात्रा में काजी निज़ामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वयक के तौर पर काम करेंगे।

आखिर क्या है कांग्रेस की 7 गारंटियां

- गृहलक्ष्मी योजना 
- 1.05 करोड़ लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर
- 2 रुपए किलो में गोबर 
- कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप 
- हर स्टूडेंट्स को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई
- ओपीएस गारंटी कानून
- 15 लाख का प्राकृतिक आपदा राहत बीमा 

शेयर करें: