thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

लोकसभा आम चुनाव-2024: प्रथम चरण के लिए 166 नामांकन विधिमान्य पाए गए 13 नामांकन खारिज

desk

प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के लिए 30 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि संवीक्षा के दौरान 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन विधिमान्य पाए गए। 7 प्रत्याशियों के 13 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए।
166 nominations were found valid for the first phase 13 nominations were rejected

जयपुर |  लोकसभा आम चुनाव-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के 12 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों से प्राप्त नामांकन पत्रों की 28 मार्च को संवीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि संवीक्षा के दौरान 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन विधिमान्य पाए गए। 7 प्रत्याशियों के 13 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए।

लोकसभा क्षेत्रवार विधिमान्य प्रत्याशी—
गंगानगर: 9
बीकानेर: 9
चूरू: 14
झुंझुनूं : 8
सीकर : 16
जयपुर ग्रामीण : 17
जयपुर: 14
अलवर : 10
भरतपुर: 6
करौली- धौलपुर: 4
दौसा : 7
नागौर: 10

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के लिए 30 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

शेयर करें: